Pro Kabaddi PKL 2022: जयपुर पिंक पैंथर्स ने किया कमाल, टॉप-6 में पहुंचे, यू मुंबा को 44-28 से पराजित किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2022 22:47 IST2022-02-15T21:30:52+5:302022-02-15T22:47:52+5:30

Pro Kabaddi PKL 2022: जयपुर की 20 मैचों में यह नौवीं जीत है जिससे वह छठे स्थान पर पहुंच गया है।

Pro Kabaddi PKL 2022 Arjun Deshwal's Super 10 helps Jaipur Pink Panthers defeat U Mumba 44-28 | Pro Kabaddi PKL 2022: जयपुर पिंक पैंथर्स ने किया कमाल, टॉप-6 में पहुंचे, यू मुंबा को 44-28 से पराजित किया

जयपुर मध्यांतर तक 17-14 से आगे था।

Highlightsजीत में रक्षकों ने भी अहम योगदान दिया जिन्होंने 15 अंक जुटाये। मुंबई की यह 20 मैचों में आठवीं हार है।

Pro Kabaddi PKL 2022:जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने स्टार रेडर अर्जुन देसवाल (17 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन से मंगलवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में यू मुंबा को 44-28 से पराजित किया।

एक अन्य मैच में पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 36-34 के करीबी अंतर से हराया। पटना की तरफ से सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया जिससे उसकी टीम लगातार सातवीं जीत दर्ज करने में सफल रही। इससे पटना ने लीग चरण में अपना पहला स्थान भी सुनिश्चित कर दिया।

जयपुर की 20 मैचों में यह नौवीं जीत है जिससे वह छठे स्थान पर पहुंच गया है। उसकी जीत में रक्षकों ने भी अहम योगदान दिया जिन्होंने 15 अंक जुटाये। मुंबई की यह 20 मैचों में आठवीं हार है। उसकी तरफ से वी. अजीत कुमार (11 अंक) ने अच्छा प्रदर्शन किया।

लेकिन रक्षकों ने उसे निराश किया जो केवल पांच अंक हासिल कर पाये। जयपुर मध्यांतर तक 17-14 से आगे था। इसके बाद उसने बेहतर खेल दिखाया और लगातार अपनी बढ़त को मजबूत करके आखिर में जीत हासिल की। 

Web Title: Pro Kabaddi PKL 2022 Arjun Deshwal's Super 10 helps Jaipur Pink Panthers defeat U Mumba 44-28

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे