प्रो कबड्डी लीग 2018: 7 अक्टूबर से 5 जनवरी तक मचेगा धमाल, जानिए 12 टीमों में शामिल हैं कौन-कौन से खिलाड़ी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 7, 2018 16:24 IST2018-10-07T16:24:52+5:302018-10-07T16:24:52+5:30

Pro Kabaddi League 2018: प्रो कबड्डी लीग 2018 का आयोजन 7 अक्टूबर से 5 जनवरी तक किया जाएगा, जानिए कौन-कौन से खिलाड़ी हैं शामिल

Pro Kabaddi League 2018 Schedule, Teams, Players List, Squad-all you need to Know | प्रो कबड्डी लीग 2018: 7 अक्टूबर से 5 जनवरी तक मचेगा धमाल, जानिए 12 टीमों में शामिल हैं कौन-कौन से खिलाड़ी

प्रो कबड्डी लीग

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 6 की शुरुआत रविवार को चेन्नई में गत चैंपियन पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेले जाने वाले मैच से होगी। इसी दिन चेन्नई में ही एक और मैच में पुनेरी पल्टन और यू मुंबा की भिड़ंत होगी। प्रो कबड्डी लीग 2018 का फाइनल 05 जनवरी को होगा। 

इस सीजन में पहली बार 12 टीमों हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को दो जोन में बांटा गया है। जोन ए में दबंग दिल्ली, गुजरात फॉर्चूनजाएंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, पुनेरी पल्टन और यू मुंबा की टीमें शामिल हैं। जोन बी में बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरु बुल्स, पटना पाइरेट्स, तमिल थलाइवाज, तेलुगू टाइटंस, यूपी योद्धा हैं।

प्रो कबड्डी लीग 2018 की 12 टीमों में शामिल हैं कौन-कौन से खिलाड़ी

बंगाल वॉरियर्स

डिफेंडर्स: सुरजीत सिंह, विजिन थंगादुरई, बलदेव सिंह, मनोज धुल, अमारेस मंडल, जियाउर रहमान, आदर्श

रेडर्स: अमित कुमार, अमित नागर, आशीष छोकर, जंग कुन ली, महेश गौड़, मनिंदर सिंह, मिथिन कुमार, राकेश नरवाल

ऑलराउंडर्स: भूपेंद्र सिंह, रन सिंह, रवींद्र रमेश कुमावत, विट्टल मेती, , श्रीकांत तेवतिया।

बेंगलुरु बुल्स

डिफेंडर्स: अमित शेओरन, महेंद्र सिंह, आशीष कुमार, के जवाहर विवेक, संदीप सिंह, महेंद्र सिंह ढाका, बीआर नीतेश, राजू लाल चौधरी।

रेडर्स: रोहित कुमार, हरीश नायक, सुमित सिंह, काशीलिंग अदाके, पवन कुमार सेहरावत, वी आनंद, अनिल, रोहित

ऑलराउंडर्स: जसमीर सिंह गुलिया, महेश मारुति मगदुम, डॉन्ग जू हॉन्ग, ग्यूंग तेई किम।

दबंग दिल्ली

डिफेंडर्स: तुषार बलाराम भोइर, सतपाल, विराज विष्णु लंगदे, विशाल  माने,जोगिंदर सिंह नरवाल, अनिल कुमार, रवींदर पहल।

रेडर्स: नवीन कुमार, खोमसेन थोंगखम, पवन कुमार कदियान, चंद्रन रंजीत, शब्बीर बप्पू, योगेश हुड्डा, कमल किशोर जट।

ऑलराउंडर्स: सिद्धार्थ, राजेस नरवाल, विशाल, मेराज शेख, ताप पाल।

गुजरात फॉर्चूनजाएंट्स

डिफेंडर्स: सुनील कुमार, सी कलाई अरासन, अमित विक्रम कंडोला, प्रवेश भैंसवाल, सचिन विट्टाला, अमित जेवियर शर्मा।

रेडर्स: धमेंद्र, यशवंत बिश्ननोई, शुभम अशोक पालकर, अजय कुमार, के प्रापंजन, डोंग जियोन ली, ललित चौधरी, महेंद्र गणेश राजपूत, सचिन।

ऑलराउंडर्स: रोहित गुलिया, हाडी ऑस्टोरक, अनिल।

हरियाणा स्टीलर्स

डिफेंडर्स: विकास, नीरज कुमार, सुरेंद्र नाडा, सचिन शिनगाडे, अमित सिंह।

रेडर्स: एचएन अरुण कुमार, मोहम्मद जाकिर हुसैन, वजीर सिंह, मोनू गोयत, आनंद सुरेंद्र तोमर, भुवनेश्वर गौड़।

ऑलराउंडर्स: प्रतीक, पैट्रिक नजाऊ मुवाई, मयूर शिवत्रकर, कुलदीप सिंह।

जयपुर पिंक पैंथर्स  

डिफेंडर्स: नितिन रावल, संथापनासेल्वम, यंग चांग को, मोहित छिल्लर, संदीप कुमार धुल, बाजीराव होडागे।

रेडर्स: अजित सिंह,लोकेश कौशिक, डेविड शिलिसिया जे मोसमबाई, अनूप कुमार,के सेल्वामानी, गंगाधारी मल्लेश, सुनील सिद्धागवाली, आनंद पाटिल।

ऑलराउंडर्स: दीपक निवास हुड्डा, ब्रिजेंद्र सिंह चौधरी, एन शिवा रामकृष्णा।

पटना पाइरेट्स

डिफेंडर्स: जयदीप, मनीष, विकास काले, रवींद्र कुमार, विजय कुमार

रेडर्स: प्रदीप नरवाल, दीपक नरवाल, सुरेंद्र सिंह, तुषार पाटिल, विकास जगलान, मंजीत।

ऑलराउंडर्स: कुलदीप सिंह, ह्यूनिल पार्क, ताएदोक ईओम, प्रवीण बिरवाल,अरविंद कुमार, विजय, जवाहर डागर।

पुनेरी पल्टन

डिफेंडर्स: गिरीश मारुति एरनाक, रिंकू नरवाल, विकास खत्री, रवि कुमार, विनोद कुमार।

रेडर्स: जीबी मोरे, राजेश मंडल, नितिन तोमर, दीपक कुमार दहिया, प्रवेश, अक्षय जाधव।

ऑलराउंडर्स: तकामित्सु कोनो, संजय श्रेष्ठ, अमित कुमार, मोनू गोयत, संदीप नरवाल।

तमिल थलाइवाज 

डिफेंडर्स: अमित हुड्डा, सी अरुण, जे दर्शन, जेई मिन ली, सुनील, डी गोपू।

रेडर्स: अजय ठाकुर, जसवीर सिंह, आनंद, सुकेश हेगड़े, सुरजीत सिंह, एमएस अतुल, अनिल कुमार।

ऑलराउंडर्स: वी विमल राज, मंजीत छिल्लर, चान सिक प्राक, डी प्रदीप।

तेलुगू टाइटंस

डिफेंडर्स: सोमबीर, अबोजर मोहाजेरमिघानी, फरहाद रहीमी मिलाघरदन, सी मनोज कुमार, संकेत चव्हाण, अनुज कुमार, दीपक, राकेश कुमार सिंह।

रेडर्स: नीलेश सलुंके, मोहसेन मघसोदलाउजाफरी, रक्षित, रजनीश, अंकित बेनीवाल, कमल सिंह, राहुल चौधरी।

ऑलराउंडर्स: महेंद्र रेड्डी, अरमान, विशाल भरद्वाज

यूपी  योद्धा

डिफेंडर्स: नीतेश कुमार, पंकज, जीवा कुमार, सचिन कुमार, नितिन मावी, विशव चौधरी, अमित।

रेडर्स: आजाद सिंह, सुलेमान कबीर, श्रीकांत जाधव, रिषांक देवाडिगा, प्रशांत कुमार राय, रोहित कुमार चौधरी, भानू प्रताप तोमर।

ऑलराउंडर्स: सागर बी कृष्णा, सियोंग रेयोल किम, अरकम शेख, नरेंद्र।

यू मुंबा 

डिफेंडर्स: सुरेंद्र सिंह, अनिल, फजल अतराचाली, हादी ताजिक, धरमराज चेरालाथन, राजागुरु सुब्रमण्यम, रोहित राणा, आदिनाथ सखाराम गवाली।

रेडर्स: गौरव कुमार, अबोलफजल मघसोदलाउमहाली, विनोद कुमार, दर्शन कदियान, आर श्रीराम, सिद्धार्थ सिरिस देसाई, अर्जुन देशवाल, अभिषेक सिंह, रोहित बलयान।

ऑलराउंडर्स: ई सुभाष, शिव ओम, मोहित बलयान।

Web Title: Pro Kabaddi League 2018 Schedule, Teams, Players List, Squad-all you need to Know

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे