प्रियंका माउंट अन्नपूर्णा को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 14:23 IST2021-04-20T14:23:52+5:302021-04-20T14:23:52+5:30

Priyanka became the first Indian woman to conquer Mount Annapurna | प्रियंका माउंट अन्नपूर्णा को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी

प्रियंका माउंट अन्नपूर्णा को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी

मुंबई, 20 अप्रैल महाराष्ट्र के सतारा की प्रियंका मोहि​ते विश्व की 10वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा पर फतह हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं।

इस 28 वर्षीय पर्वतारोही की इस उपलब्धि की जानकारी उनकी नियोक्ता किरण मजूमदार सॉव ने दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ''हमारी साथी प्रियंका मोहिते ने विश्व की दसवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा (8091 मीटर) को 16 अप्रैल 2021 को दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट पर फतह किया। हमें उस पर गर्व है।''

माउंट अन्नपूर्णा हिमालय की चोटी है जो नेपाल में स्थित है।

प्रियंका ने 2013 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर), 2018 में माउंट ल्होत्से (8,516 मीटर) तथा 2016 में माउंट मकालू (8,485 मीटर) और माउंट किलिमंजारो (5,894 मीटर) पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Priyanka became the first Indian woman to conquer Mount Annapurna

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे