लाइव न्यूज़ :

प्राथमिकता एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतना और पेरिस ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करना: लालरेमसियामी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 15:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर युवा स्ट्राइकर लालरेमसियामी ने कहा कि तोक्यो खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अब समय अगले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने पर ध्यान लगाने का है।

मिजोरम की 21 साल की खिलाड़ी टीम के पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल तक के सफर के शानदार प्रदर्शन का अहम हिस्सा रही थीं।

भारतीय महिला टीम तोक्यो ओलंपिक में दुनिया की कुछ शीर्ष टीमों के खिलाफ खेली। रानी रामपाल की अगुवाई वाली टीम ने तीन बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता आस्ट्रेलिया को क्वार्टरफाइनल में 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया जिससे वह पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची जिसमें उसे अर्जेंटीना से हार का सामना करना पड़ा।

हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार लालरेमसियामी ने कहा, ‘‘हमने क्वार्टरफाइनल में आस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराया और ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया। इतिहास का हिस्सा बनना बहुत विशेष अहसास है और मैं इसे जीवन भर याद रखूंगी। ’’

वर्ष 2019 में एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स के दौरान अपने पिता के निधन की खबर सुनने के बावजूद लालरेमसियामी ने टीम के साथ रूकने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने यह टूर्नामेंट जीत लिया था।

तोक्यो में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम का हिस्सा बनकर अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा करने वाली लालरेमसियामी अब ओलंपिक पदक जीतने का लक्ष्य बनाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!