लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता गोताखोर ने संजोया ओलंपिक में सोना जीतने का सपना

By भाषा | Updated: January 25, 2021 20:57 IST

Open in App

इंदौर, 25 जनवरी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के 32 विजेताओं में शामिल गोताखोर पलक शर्मा का उत्साह कुलांचें भर रहा है और इंदौर की इस 13 वर्षीय किशोरी की आंखों में देश के लिए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सपना है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के विजेताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस से बातचीत कर उनकी पीठ थपथपाई। इस कार्यक्रम में पलक ने इंदौर से हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के बाद 13 वर्षीय गोताखोर ने संवाददाताओं से कहा, "मेरा सबसे बड़ा सपना ओलंपिक खेलों में अपने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।"

कोविड-19 के कारण शहर के स्विमिंग पूल अभी बंद हैं जिससे पलक का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इस बात की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी मनीष सिंह ने एक स्थानीय स्विमिंग पूल को फिर शुरू कराने के निर्देश दिए जहां यह गोताखोर नियमित अभ्यास करती है।

पलक के पिता पंकज शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी ने आठ साल की उम्र से गोताखोरी में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि पलक वर्ष 2019 में गोताखोरी की एक एशियाई प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इसके अलावा वह छह राष्ट्रीय स्पर्धाओं में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर विभिन्न वर्गों में 12 स्वर्ण पदक और चार रजत पदक अपने नाम कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!