लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री का निर्देश है कि खिलाड़ियों को पूरा सहयोग दिया जाए: रीजीजू

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारत के खिलाड़ियों के साथ-साथ जूनियर खिलाड़ियों को भी पूरा समर्थन देने का निर्देश दिया है।

कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में स्थगित होने के बाद तोक्यो खेलों का आयोजन इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है।

रीजीजू ने मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ हमारे खिलाड़ी खुश हैं और तोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। महामारी के बावजूद सरकार भारत को गौरवान्वित करने के लिए हमारे खिलाड़ियों का समर्थन करने का हर संभव प्रयास कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे एलीट वर्ग के खिलाड़ियों के साथ जूनियर खिलाड़ियों को भी पूरा समर्थन देने के स्पष्ट निर्देश दिये है।

अपने ट्वीट के साथ, रीजीजू ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, चैंपियन पहलवान बजरंग पुनिया और ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन कर इतिहास रचाने वाले भवानी देवी के बयान हैं। इन तीनों ने ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ के जरिये समर्थन के लिए सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को धन्यवाद दिया।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अनुसार, आगामी तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वालों के साथ सभी खेलों से जुड़े 148 एथलीटों ने पहले ही कोविड-19 टीकाकरण की पहली डोज ले ली है।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बताया कि इनमें से 17 ने टीके के दोनों डोज ले लिये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!