लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने मीराबाई चानू को बधाई दी

By भाषा | Updated: July 24, 2021 13:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश भर ने भारोत्तोलक मीराबाई चानू को तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के लिये बधाई दी।

चानू ने भारत के भारोत्तोलन पदक के 21 साल के इंतजार को खत्म करते हुए महिलाओं के 49 किलोवर्ग में 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) वजन उठाकर दूसरा स्थान पाया । इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी के 2000 सिडनी ओलंपिक में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीता था ।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर तोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की पदक तालिका में शुरूआत कराने के लिये मीराबाई चानू को बधाई ।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो ओलंपिक 2020 में इससे सुखद शुरूआत नहीं हो सकती थी। भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से बहुत खुश है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिये उन्हें बधाई। उनकी सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करेगी। ’’

खेल मंत्री ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘भारत का पहले दिन का पहला पदक। मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भारात्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारत को तुम पर गर्व है मीरा। ’’

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया ,‘‘क्या गर्व का पल है ।हर भारतीय मीराबाई चानू की ऐतिहासिक उपलब्धि से हर्षित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!