लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने पहलवान रवि को पदक जीतने के लिये बधाई दी

By भाषा | Updated: August 5, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया को बधाई दी और कांस्य पदक से चूकने वाले दीपक पूनिया का हौसला बढ़ाया।

दहिया गुरूवार को ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बन गये। उन्हें पुरूष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के फाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन जावुर युवेगेव से 4-7 की हार मिली।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को रवि दहिया के तोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने पर गर्व है। आपने बहुत मुश्किल स्थिति में पहुंचने के बावजूद मुकाबलों में वापसी की और जीत हासिल की। सच्चे चैम्पियन की तरह आपने अपनी अंदरूनी ताकत का नजारा पेश किया। शानदार जीत और भारत को गौरवान्वित करने के लिये बधाई। ’’

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘रवि कुमार दहिया शानदार पहलवान हैं। उनका लड़ने का जज्बा और दृढ़ता कमाल की है। तोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने के लिये उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। ’’

दीपक पूनिया कांस्य पदक से चूक गये हों लेकिन मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ दीपक पूनिया कांस्य पदक मुकाबला चूक गये लेकिन उन्होंने हमारे दिल जीत लिये। वह संयम और प्रतिभा के ‘पावरहाउस’ हैं। भविष्य के लिये दीपक को मेरी शुभकामनायें। ’’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘आपने कर दिखाया रवि। बधाई हो। आपका प्रदर्शन प्रत्येक भारतीय के लिये फख्र का पल है। क्या शानदार सफर। भारतीय खेलों के लिये कितना शानदार दिन।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!