लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को शनिवार को यहां तोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ट्विटर पर बधाई दी और उनकी प्रशंसा के पुल बांधे।

चोपड़ा ने देश को ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा में पहला ओलंपिक पदक दिलाया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत। आपके भाला फेंक में स्वर्ण पदक ने नये आयाम स्थापित किये और इतिहास रच दिया है। आपने अपने पहले ही ओलंपिक में भारत को ट्रैक एवं फील्ड में पहला पदक दिलाया। आपकी उपलब्धि हमारे देश के युवाओं को प्रेरित करेगी। भारत उत्साहित है। बहुत बहुत बधाई। ’’

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो में इतिहास रचा गया। नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है, उसे हमेशा याद रखा जायेगा। युवा नीरज ने असाधारण प्रदर्शन किया। वह काफी जुनून से खेला और उसने अद्वितीय संयम दिखाया। तोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने के लिये उन्हें बधाई। ’’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा। भारत का गोल्डन बॉय। भारत का ओलंपिक इतिहास रचा गया। आपका शानदार थ्रो ‘एक बिलियन चीयर्स’ का हकदार है। आपका नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। ’’

चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल कर देश को दूसरा ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया।

भारत को इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया था।

बिंद्रा ने ट्वीट किया , ‘‘नीरज चोपड़ा के लिये स्वर्ण पदक। इस युवा खिलाड़ी के सामने नतमस्तक हूं। आपने देश के सपने को पूरा किया। शुक्रिया। साथ ही क्लब (स्वर्ण पदक के) में आपका स्वागत है - इसकी बहुत जरूरत थी। आप पर बहुत गर्व है। मैं आपके लिये बहुत खुश हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!