लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक की तैयारी मेरे जीवन का सबसे अहम चरण, फाइनल्स में सुधार करने की जरूरत: राजपूत

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च अपनी शैली और तकनीक के साथ प्रयोग कर रहे अनुभवी निशानेबाज संजीव राजपूत ने इस साल के तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को अपने जीवन का ‘सबसे महत्वपूर्ण’ चरण करार देते हुए कहा कि वह फाइनल्स में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहते हैं।

राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता । भारतीय जोड़ी ने फाइनल में उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 - 29 से हराया।

उन्होंने कहा, ‘‘ फाइनल्स में मुझे कुछ बदलाव के साथ थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, मुझे सुधार करने पर ध्यान देना होगा। मौसम की स्थिति (व्यक्तिगत योग्यता में) को देखते हुए मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन के नीलिंग और प्रोन में मैंने अच्छा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘फाइनल में एक अलग तरह का दबाव होता है, सीमित निशाने लगाने होते हैं और बहुत सारे लोग, मीडिया देख रहा है। इसलिए कई बार छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर दिया जाता है।’’

‘‘ क्वालीफिकेशन के प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं, मैने स्टैंडिंग में 98, 98 और 95 का स्कोर किया। मैंने आज फाइनल में अच्छा नहीं किया क्योंकि मैं कुछ प्रयोग कर रहा था।

इस 40 साल के निशानेबाज ने 2019 रियो डि जेनेरियो विश्व कप के दौरान 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंन में ओलंपिक कोटा हासिल किया था। ओलंपिक की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण है, मैं 2008 और 2012 में ओलंपिक में भाग ले चुका हूं। नौ साल बाद यह एक बहुत ही अलग ओलंपिक होगा, यह सभी के लिए अलग होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!