लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में पृथकवास में अभ्यास नहीं करने देने से तैयारियां प्रभावित हुईं : मिसबाह

By भाषा | Updated: December 6, 2020 17:10 IST

Open in App

क्राइस्टचर्च, छह दिसंबर पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने रविवार को कहा कि पृथकवास के दौरान ट्रेनिंग नहीं करने देने से 18 दिसंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही श्रृंखला के लिये उनकी टीम की तैयारियों पर असर पड़ा।

पाकिस्तान के 53 सदस्यीय दल में से आठ सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने की अनुमति नहीं दी गयी।

मिसबाह ने श्रृंखला के लिये टी20 टीम की घोषणा करते हुए बयान में कहा, ‘‘शीर्ष पेशेवर खिलाड़ियों को तैयारी के लिये एक निश्चित माहौल की जरूरत होती है ताकि वे अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए हर बार उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन कर सकें। ’’

पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘हम न्यूजीलैंड सरकार के कोविड-19 के लिये स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिये बनाये गये कानून को समझते हैं और उनका पूरा सम्मान करते हैं। लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि कुछ नियमों के लागू करने से हमारे खिलाड़ियों पर एक अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले मानसिक और शारीरिक रूप से असर पड़ा है। ’’

श्रृंखला तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से शुरू होगी जिसके बाद 26 दिसंबर से दो टेस्ट मैच शुरू होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!