लाइव न्यूज़ :

प्रणीत ओलंपिक पदार्पण में पहला मैच हारे

By भाषा | Updated: July 24, 2021 11:33 IST

Open in App

तोक्यो, 24 जुलाई भारत के बी साइ प्रणीत ओलंपिक में पदार्पण करने के साथ पुरूष एकल वर्ग के पहले ही मैच में इस्राइल के निचली रैंकिंग वाले मीशा जिल्बरमैन से सीधे गेम में हार गए ।

विश्व चैम्पियनशिप 2019 के कांस्य पदक विजेता और 15वीं रैंकिंग वाले प्रणीत को 47वीं रैंकिंग वाले मीशा ने 41 मिनट तक चले मुकाबले में 21 . 17, 21 . 15 से हराया ।

प्रणीत का सामना अब दुनिया के 29वें नंबर के खिलाड़ी नीदरलैंड के मार्क काजोउ से होगा ।

पहले गेम में प्रणीत ने 8 . 4 की बढत बना ली थी लेकिन जिल्बरमैन ने पांच अंक सीधे लेकर पासा पलट दिया । प्रणीत ने कई सहज गलतियां भी की ।जिल्बरमैन ने 15 . 13 की बढत बना ली जो जल्दी ही 19 . 14 की हो गई । इसके बाद प्रणीत वापसी नहीं कर पाये ।

रेलियों में भी प्रणीत उनसे काफी पीछे रहे और रफ्तार का सामना भी नहीं कर पाये ।

जिल्बरमैन ने आठ मैच प्वाइंट के साथ स्मैश लगाकर पहला मैच जीत लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!