लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमण से उबर रहे हैं प्रकाश पादुकोण

By भाषा | Updated: May 4, 2021 15:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई भारत के पूर्व दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं और बेंगलुरू के अस्पताल में इस संक्रमण से उबर रहे हैं।

प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड चैंपियनशिप का 1980 में खिताब जीतने वाले पहले भारतीय 65 साल के पादुकोण को इस हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

इस दिग्गज खिलाड़ी के मित्र और प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी (पीपीबीए) के निदेशक विमल कुमार ने पीटीआई को बताया, ‘‘लगभग 10 दिन पहले प्रकाश, उनकी पत्नी (उजाला) और दूसरी बेटी (अनीशा) में लक्षण दिखाई दिए और उन्होंने परीक्षण कराया और नतीजे पॉजिटिव आए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने स्वयं को पृथकवास में रखा है लेकिन एक हफ्ते बाद भी प्रकाश का बुखार कम नहीं हुआ इसलिए पिछले शनिवार को उन्हें यहां बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

विमल ने कहा, ‘‘वह अब ठीक है। उनके सारे अंग सही काम कर रहे हैं, उनकी पत्नी और बेटी घर पर हैं और उन्हें भी दो या तीन दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद है।’’

विश्व बैडमिंटन के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक पादुकोण 1970 और 1980 के दशक में भारतीय खेल के लिए आदर्श के रूप में उभरे।

पादुकोण 1983 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक के साथ इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

वह 1980 में दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने डेनमार्क ओपन, आल इंग्लैंड चैंपियनशिप और स्वीडिश ओपन में लगातार तीन खिताब जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।

वर्ष 1991 में खेल को अलविदा कहने के बाद पादुकोण भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष रहे। वह 1993 से 1996 तक भारतीय टीम के कोच भी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!