लाइव न्यूज़ :

प्रग्नानंदा शतरंज विश्व कप के चौथे दौर में

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:43 IST

Open in App

सोच्चि (रूस), 20 जुलाई युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा ने मंगलवार को यहां फिडे शतरंज विश्व कप के तीसरे दौर के रेपिड टाईब्रेक में अनुभवी माइकल क्रासेनकोव को 2-0 से हराया।

पहली बार विश्व कप में खेल रहे 15 साल के प्रग्नानंदा चौथे दौर में मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और डेविड पराव्यान के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।

क्रासेनकोव ने प्रग्नानंदा को कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय ग्रैंडमास्टर दूसरी टाईब्रेक बाजी को 67 चाल में जीतकर मुकाबला अपने नाम करने में सफल रहा।

प्रग्नानंदा ने दो बाजियों के मुकाबले की पहली बाजी जीती थी लेकिन पोलैंड का 57 वर्षीय खिलाड़ी दूसरे बाजी जीतकर मुकाबले को टाईब्रेक में खींचने में सफल रहा।

सोमवार को रोमानिया के कोन्सटेनटिन लुपुलेस्क्यू को 1.5-0.5 से हराने वाले अनुभवी पी हरिकृष्णा गुरुवार को चौथे दौर के मुकाबले में ईरान के एम अमीन से भिड़ेगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!