लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण एआईबीए महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप का स्थगित होना लगभग तय

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:03 IST

Open in App

(पूनम मेहरा)

नयी दिल्ली, नौ नवंबर तुर्की में अगले महीने होने वाली महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप को देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के प्रवक्ता ने मंगलवार को पीटीआई को यह जानकारी दी।

चैंपियनशिप को स्थगित करने के फैसले की घोषणा इस हफ्ते कभी भी हो सकती है। इस्तांबुल में टूर्नामेंट का आयोजन चार से 18 दिसंबर तक करने की योजना बनाई गई थी।

एआईबीए के एक प्रवक्ता ने टेलीफोन पर पीटीआई को बताया, ‘‘पूरी संभावना है कि विश्व चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया जाएगा क्योंकि कई देशों ने तुर्की में कोविड मामलों को देखते हुए वहां की यात्रा करने को लेकर आशंका जताई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एआईबीए के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव की मौजूदगी में इस मुद्दे पर पहले ही बैठक हो चुकी है जिसमें कई देशों ने अशंका जताई। इस संबंध में फैसले की घोषणा इसी हफ्ते की जा सकती है। हम महामारी के कारण बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टूर्नामेंट का आयोजन नहीं कराना चाहते।’’

इस प्रतियोगिता का आयोजन अगले साल के पहले हाफ में किया जा सकता है।

तुर्की में सोमवार को कोरोना वायरस के 27,824 नए मामले सामने आए। पिछले दो साल से तबाही मचा रहे इस घातक संक्रमण से सोमवार को 187 लोगों की मौत हुई। माना जा रहा है कि मामलों में इजाफे का कारण वायरस का डेल्टा प्रारूप है।

भारत ने 70 किग्रा वर्ग में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को सीधा प्रवेश दिया था जबकि अन्य सभी वर्गों में गत राष्ट्रीय चैंपियनों को देश का प्रतिनिधित्व करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!