पुर्तगाली सर्फर फ्रेडरिको मोराइस कोविड-19 जांच में पॉजिटिव
By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:03 IST2021-07-23T20:03:37+5:302021-07-23T20:03:37+5:30

पुर्तगाली सर्फर फ्रेडरिको मोराइस कोविड-19 जांच में पॉजिटिव
तोक्यो, 23 जुलाई (एपी) पुर्तगाली सर्फर फ्रेडरिको मोराइस ने घोषणा की कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं और वह जापान में ओलंपिक पदार्पण नहीं कर पायेंगे।
मोराइस तोक्यो ओलंपिक में यूरोप के सर्वश्रेष्ठ सर्फर माने जा रहे थे। उन्होंने शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर यह बयान जारी किया।
उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, ‘‘यह मेरा सबसे दुख देने वाला वीडियो होगा। 2019 में मैंने 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया जिन्हें कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया। और अब इस वायरस की वजह से मैं प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाऊंगा और अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाऊंगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।