लाइव न्यूज़ :

पूर्णिमा पांडे ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:52 IST

Open in App

ताशकंद, 16 दिसंबर भारतीय भारोत्तोलक पूर्णिमा पांडे ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में गुरुवार को यहां महिलाओं के 87 किग्रा से अधिक के भार वर्ग में आठ राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।

पूर्णिमा ने कुल 229 किग्रा (102 किग्रा और 127 किग्रा) भार उठाकर पहला स्थान हासिल करने के साथ अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिये सीधे क्वालीफाई किया।

उन्होंने इस बीच कुल आठ राष्ट्रीय रिकार्ड बनाये। इनमें से स्नैच में दो तथा क्लीन एवं जर्क तथा कुल भार वर्ग में तीन – तीन राष्ट्रीय रिकार्ड शामिल हैं।

इस बीच लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के 109 किग्रा भार वर्ग में 348 किग्रा (161 किग्रा और 187 किग्रा) भार उठाकर रजत पदक जीता।

महिलाओं के 87 किग्रा भार वर्ग में अनुराधा पावुनराज ने 195 किग्रा (90 किग्रा और 105 किग्रा) भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!