लाइव न्यूज़ :

विश्व कप चरण दो में भारतीय तीरंदाजों का खराब प्रदर्शन, कोई भी खिलाड़ी नहीं बना पाया पदक दौर में जगह

By भाषा | Updated: May 9, 2019 20:48 IST

भारतीय तीरंदाजों का रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्ग की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में प्रदर्शन निराशाजनक रहा जब गुरुवार को कोई भी भारतीय पदक दौर में जगह नहीं बना पाया।

Open in App

शंघाई, नौ मई। भारतीय तीरंदाजों का रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्ग की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में प्रदर्शन निराशाजनक रहा जब गुरुवार को कोई भी भारतीय पदक दौर में जगह नहीं बना पाया। जगदीश चौधरी, चमन सिंह और सुखचैन सिंह की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम को बांग्लादेश की कम रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ 1-5 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों ने पहले सेट में 54 अंक के साथ शुरुआत की लेकिन दूसरे और तीसरे सेट में भारतीय तीरंदाजों के निशाने चूक गए जिससे टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गई।

परवीना, मोनाली जाधव और प्रिया गुर्जर की कंपाउंड महिला टीम को भी चीनी ताइपे के खिलाफ 219-231 से हार झेलनी पड़ी। रिकर्व महिला टीम भी दूसरे दौर में अमेरिका के खिलाफ 2-6 से हार गई। चौथी वरीय पुरुष कंपाउंड टीम तो पहले दौर की बाधा भी पार नहीं कर पाई और 13वीं वरीय न्यूजीलैंड की टीम के हाथों 220-223 से हार गई। भारत को अब रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्ग की मिश्रित पेयर स्पर्धाओं से उम्मीद है।

व्यक्तिगत वर्ग में भी भारतीय तीरंदाजों का प्रदर्शन खराब रहा और कोई भी भारतीय पदक दौर में जगह नहीं बना पाया। वल्किराज डिंडोर को पुरुष रिकर्व प्री क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के वेई चुन हेंग के खिलाफ 3-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। अंकिता को प्री क्वार्टर फाइनल में चीन की सातवीं वरीय मेंग फान्शु के खिलाफ शूट आउट में शिकस्त झेलनी पड़ी।

मेंग ने शूटआउट में परफेक्ट 10 के साथ अंकिता को पछाड़ा। प्रीति को तीसरे दौर में ब्रिटेन की नाओमी फोल्कार्ड के खिलाफ 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में गुरविंदर सिंह को तीसरे दौर में आस्ट्रेलिया के 51 साल के डेनी ओस्तुजेन ने 149-146 से हराया। मोनाली को महिला वर्ग में अमेरिका की एलेक्सिस रुइस ने 144-140 से शिकस्त दी।

टॅग्स :तीरंदाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतपैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिपः नंबर-1 ओजनूर गिर्डी को 146-143 से हराकर शीतल देवी ने जीता गोल्ड, एक दिन में 3 पदक

अन्य खेलWorld Championships: पुरुष रिकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर, भारत के लिए निराशाजनक

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

भारततीरंदाजी विश्व कप 2025ः रजत और कांस्य पदक जीता, ज्योति सुरेखा वेन्नम ने किया कमाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!