लाइव न्यूज़ :

कुश्ती: पूजा ढांडा, नवजोत कौर को ट्रायल्स में चुनौती के बगैर मिला विश्व चैम्पियनशिप का टिकट

By भाषा | Updated: August 19, 2019 18:13 IST

भारतीय कुश्ती संघ ने अनुशासनहिनता के आरोप में 25 पहलवानों पर प्रतिबंध लगाया है जिसमें से सात पहलवानों को इन ट्रायल्स में भाग लेना था।

Open in App

ओलंपिक भार वर्ग में जगह पक्की करने में नाकाम रहीं महिला पहलवान पूजा ढांडा और नवजोत कौर ने सोमवार को लखनऊ में ट्रायल्स के लिए मैट पर उतरे बिना ही विश्व चैम्पियनशिप का टिकट हासिल कर लिया। ओलंपिक भार वर्ग क ट्रायल्स पहले ही हो चुके हैं और सोमवार को गैर ओलंपिक वर्ग के ट्रायल्स में पूजा ने 59 किग्रा और नवजोत ने 65 किग्रा भार वर्ग में जगह पक्की की। दोनों को चुनौती देने के लिए कोई पहलवान मौजूद नहीं था।

भारतीय कुश्ती संघ ने अनुशासनहिनता के आरोप में 25 पहलवानों पर प्रतिबंध लगाया है जिसमें से सात पहलवानों को इन ट्रायल्स में भाग लेना था। 59 और 65 किग्रा भारवर्ग में दावेदारी के लिए कोई अन्य पहलवान मौजूद नहीं था। ओलंपिक भार वर्ग के ट्रायल्स के 57 किग्रा वर्ग में पूजा को सरिता मोर ने हराया था लेकिन विश्व चैम्पियनशिप में उनके पास अब एक और पदक पक्का करने का मौका होगा। उन्होंने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली नवजोत के पास अब विश्व चैम्पियनशिप का पदक जीतने का मौका होगा। वह 68 किग्रा के ट्रायल्स में दिव्या काकरान से हार गयी थी। सोमवार को चार भारवर्गों का ट्रायल्स होना था लेकिन इन सभी का फैसला सिर्फ दो वर्गों के मुकाबलो में ही हो गया।

ललिता ने 55 किग्रा भार वर्ग का टिकट पक्का किया। उन्हे पहले दौर में बाई मिली, जिसक बाद उन्होंने मीनाक्षी को 9-1 से करारी शिकस्त दी। मीनाक्षी ने अपने पहले मुकाबले में किरण को 5-0 से पटखनी दी थी। कोमल ने निक्की को 3-2 हराकर 72 किग्राभार वर्ग में जगह पक्की की। विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन कजाखस्तान में 14 से 22 सितंबर तक होगा।

विश्व चैम्पियनशिप के लिए भारतीय महिला पहलवानों का दल : सीमा बिस्ला (50 किग्रा) , विनेश फोगाट (53 किग्रा), ललिता (55 किग्रा), सरिता मोर (57 किग्रा), पूजा ढांडा (59 किग्रा), साक्षी मलिक (62 किग्रा), नवजोत कौर (65 किग्रा), दिव्या काकरान (68 किग्रा), कोमल (72 किग्रा), किरण (76 किग्रा)।

टॅग्स :रेसलिंगइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!