लाइव न्यूज़ :

विश्व कप क्वालीफायर मामले को लेकर अर्जेंटीना के चार फुटबॉलरों से जांच पड़ताल कर रही है पुलिस

By भाषा | Updated: September 7, 2021 12:14 IST

Open in App

साओ पाउलो, सात सितंबर (एपी) विश्व कप क्वालीफाइंग मैच के लिये यहां आने पर कथित तौर पर गलत सूचना देने वाले अर्जेंटीना के चार फुटबॉल खिलाड़ियों से ब्राजील फेडरल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है ।

ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच रविवार को विश्व कप क्वालीफायर मैच सात मिनट बाद स्थगित करना पड़ा जब ब्राजील की स्वास्थ्य एजेंसी अनविसा के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे इंग्लैंड में बसे चार खिलाड़ियों एमिलियानो मार्तिनेज, एमिलियानो ब्यूंडिया, जियोवान्नी लो सेस्सो और क्रिस्टियन रोमेरो को कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण हवाई अड्डे ले जा रहे हैं ।

एजेंसी ने कहा कि अर्जेंटीना के फुटबॉल अधिकारियों को शनिवार से पता था कि इन चार खिलाड़ियों को नहीं खेलना है क्योंकि यहां आगमन से 14 दिन पहले वे इंग्लैंड में थे लेकिन उन्होंने अधिकारियों को जानकारी नहीं दी । इंग्लैंड से आने वाले लोगों के लिये 14 दिन का पृथकवास अनिवार्य है ।

ब्राजील फेडरल पुलिस ने सोमवार को कहा था कि इन चारों खिलाड़ियों को लिखित बयान देने होंगे । बयान देने के बाद वे अर्जेंटीना टीम के साथ रवाना हो गए ।

एजेंसी के निदेशक एलेक्स काम्पोस ने कहा कि अर्जेंटीना ने उनकी सलाह की लगातार अनदेखी की ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम उन्हें सीधे वापिस भेज सकते थे लेकिन हमने पृथकवास का सुझाव दिया । हमने बार बार उन्हें यह सलाह दी । बाद में रविवार को हमने उन्हें अभ्यास करते देखा । हम मैच रोकना नहीं चाहते थे लेकिन हमारे पास कोई और चारा नहीं था । वे ब्राजील के नियमों को चुनौती दे रहे थे और उन्हें जवाब देना ही था ।’

फीफा ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है । उसनले कहा कि आधिकारिक मैच रिपोर्ट मिल गई है जिसे अनुशासन ईकाइयों को भेज दिया गया है । फैसले या मैच की नयी तारीख नहीं बताई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!