लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने ओलंपिक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:24 IST

Open in App

तोक्यो, 17 जुलाई (एपी) ओलंपिक खेल शुरू होने में अब जबकि एक सप्ताह से भी कम समय बचा है तब शनिवार को लगभग दो दर्जन प्रदर्शनकारियों ने इन खेलों के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी ओलंपिक रद्द करने के नारे लगा रहे थे और वे इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक को आवेदन सौंपना चाहते थे। प्रदर्शनकारी वहां जाना चाह रहे थे जहां आयोजकों के कार्यकारी बोर्ड की बैठक चल रही थी।

पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से 20 मीटर पहले प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस बीच उनकी पुलिसकर्मियों के साथ हाथापायी भी हुई।

तोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन एक साल बाद दर्शकों के बिना होगा। विदेशी दर्शकों पर कई महीने पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया था जबकि तोक्यो और तीन अन्य पड़ोसी प्रांतों ने भी स्थानीय दर्शकों को प्रतिबंधित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!