लाइव न्यूज़ :

पोलैंड ने लेवांडोवस्की के बिना भी रूस को 1—1 से बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: June 2, 2021 11:00 IST

Open in App

रॉक्लॉ (पोलैंड), दो जून (एपी) पोलैंड ने अपने स्टार खिलाड़ी रॉबर्ट लेवांडोवस्की को विश्राम दिये जाने के बावजूद यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप से पहले अभ्यास मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रूस को 1—1 से बराबरी पर रोका।

पोलैंड ने चौथे मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी। प्रेजमिस्लाव फ्रैंकोवस्की ने जाकुब स्वीरजोक के लिये गेंद बनायी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपना पहला गोल किया।

रूस ने 21वें मिनट में बराबरी को गोल दागा। उसकी तरफ से यह गोल व्याचेसलाव कारावीव ने अलेक्सांद्र गोलोविन के क्रास पर किया।

लेवोंडोवस्की ने बाहर बैठकर मैच का आनंद लिया क्योंकि कोच पाउलो सोसा उन्हें बायर्न म्यूनिख के साथ व्यस्त कार्यक्रम के बाद विश्राम का मौका देना चाहते थे।

इससे पहले इंटर मिलान के मि​डफील्डर इवान पेरिसिच के अपने 100वें मैच में किये गये गोल की मदद से क्रोएशिया ने आर्मेनिया को 1—1 से बराबरी पर रोका। आर्मेनिया की तरफ से कोलंबिया में जन्में मिडफील्डर वेबेमार ने गोल किया।

यूरो 2020 की दो अन्य टीमों स्लोवाकिया और बुल्गारिया का मैच भी 1—1 से ड्रा छूटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!