लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने तोक्यो ओलंपिक के लिये भारत की तैयारियों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 दिन के अंदर शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक के लिये गुरूवार को भारत की तैयारियों की समीक्षा के लिये आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों के टीकाकरण से लेकर ट्रेनिंग सुविधाओं तक की प्रत्येक जरूरत को शीर्ष प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाना चाहिए।

एक बयान के अनुसार मोदी ने कहा कि खेल हम सभी के दिल में हैं और देश के युवा खेलों की मजबूत संस्कृति बना रहे हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि वह भारत के ओलंपिक दल को प्रेरित करने के लिये जुलाई में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उनसे जुड़ेंगे और सभी भारतीयों की ओर से उन्हें शुभकामनायें देंगे।

उन्होंने कहा कि 135 करोड़ भारतीयों की शुभकामनायें ओलंपिक में भाग लेने वाले युवाओं के साथ होंगी। उन्होंने साथ ही कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रत्येक खिलाड़ी के चमकने से हजारों और लोग खेलों में आने के लिये प्रेरित होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार मोदी को बताया गया कि कुल 100 खिलाड़ियों ने 11 खेलों की स्पर्धाओं में तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है और 25 और खिलाड़ियों के क्वालीफाई करने की संभावना है।

इसके अनुसार 2016 रियो डि जिनेरियो में हुए पिछले पैरालंपिक में कुल 19 भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और तोक्यो पैरालंपिक के लिये 26 पैरा खिलाड़ियों ने क्वालीफाई कर लिया है और 16 और के क्वालीफाई करने की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रेरित करने और उनका मनोबल बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसलिये 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक के दौरान भारत में उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ नियमित वीडियो कांफ्रेंस आयोजित की जायेंगी।

इस समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने आगामी खेलों के लिये परिचालन तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर एक प्रस्तुतिकरण दिया।

मोदी को इसकी जानकारी भी दी गयी कि कोविड-19 महामारी के दौरान खिलाड़ियों की ट्रेनिंग में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो तथा ओलंपिक कोटा जीतने के लिये अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भागीदारी और खिलाड़ियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिये विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं।

मोदी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी और संभावित एथलीट तथा तोक्यो की यात्रा करने वाले सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों का जल्द से जल्द टीकाकरण कराया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!