लाइव न्यूज़ :

एशियाई कप मे अच्छा खेलेंगे तो विश्व कप क्वालीफायर में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी: रेणु

By भाषा | Updated: October 28, 2021 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम की स्ट्राइकर रेणु का मानना है कि अगले साल होने वाले एएफसी एशियाई कप में सकारात्मक नतीजे फीफा विश्व कप के क्वालीफिकेशन के सपने की दिशा में लंबी और कड़ी यात्रा की तरफ पहला कदम होगा।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने पिछले साल कहा था कि उन्हें लगता है कि भारतीय महिला टीम विश्व कप के लिए पुरुष टीम से पहले क्वालीफाई कर लेगी जिससे देश की महिला खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।

रेणु ने बातचीत के दौरान कहा, ‘‘इस तरह का बयान हमारे लिए काफी प्रेरणादायी है। विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना हमारा सपना है। लेकिन अभी हमारा पूरा ध्यान एएफसी एशियाई कप पर है। अगर हम इसमें अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इससे हमें विश्व कप क्वालीफायर में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकती है और हम फिर वहां से आगे की राह तय करेंगे। हमारा ध्यान दिन प्रतिदिन सुधार करने पर है।’’

हरियाणा में जन्मी रेणु ने अप्रैल में बेलारूस के खिलाफ मैत्री मैच में 1-2 की हार के दौरान स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में भारत की ओर से पदार्पण किया था। इससे पहले 2018 में एएफसी अंडर-19 चैंपियनशिप क्वालीफायर में उन्होंने स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पांच गोल दागे थे।

बहरीन में अपने से बेहतर रैंकिंग वाली चीनी ताइपे के खिलाफ मैत्री मैच में मनोबल बढ़ाने वाली जीत के दौरान भारत की ओर से रेणु ने एकमात्र गोल किया था।

भारतीय महिला टीम ने यूएई और बहरीन के दो हफ्ते के दौरों पर दो-दो मैत्री मैच खेले थे।

ये मैत्री मैच भारत में अगले साल जनवरी-फरवरी में होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप की तैयारी का हिस्सा थे।

हाल के मैचों के प्रदर्शन के बारे में पूछने पर रेणु ने कहा, ‘‘नतीजों से अधिक हमारा ध्यान अपने प्रदर्शन पर था जो अच्छा रहा। हम इस दौरे से अधिक से अधिक अनुभव हासिल करना चाहते थे।’’

अगला साल भारत में महिला फुटबॉल के लिए काफी महत्वपूर्ण है और देश को एशियाई कप के अलावा फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी भी करनी है।

रेणु ने कहा कि यह भारत के लिए अच्छा मौका है कि वह विश्व फुटबॉल में अगले स्तर पर पहुंचने का प्रयास करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!