लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये पहुंचे खिलाड़ी, अब 14 दिन पृथकवास में रहेंगे

By भाषा | Updated: January 15, 2021 11:32 IST

Open in App

मेलबर्न, 15 जनवरी (एपी) सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये खिलाड़ी और अधिकारी 15 चार्टर्ड उड़ानों से यहां पहुंचना शुरू हो गए हैं और सबसे पहले पहुंचने वालों में दो बार की चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका शामिल हैं ।

कड़े कोरोना प्रोटोकॉल और 14 दिन के पृथकवास के बावजूद उन्होंने यहां पहुंचने पर प्रसन्नता जताई । उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ मेलबर्न पहुंच गई । सभी को धन्यवाद कि यह ग्रैंडस्लैम हो रहा है । समझ सकती हूं कि इसके लिये कितनी मेहनत लगी होगी ।’’

आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा ।

स्टान वावरिंका ने भी दो अन्य खिलाड़ियों के साथ अपनी तस्वीर साझा की जिसमें सभी ने मास्क लगा रखा है । दो बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंची एलिना स्वितोलिना ने मेलबर्न के होटल सुइट की वीडियो डाली है ।

करीब 1200 खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों का पहला जत्था गुरूवार की रात पहुंचा । हवाई अड्डे से खिलाड़ी सीधे होटल में पृथकवास पर चले गए ।

वहीं पांच बार के उपविजेता एंडी मर्रे का खेलना संदिग्ध है जो कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गए । उन्हें इस बार वाइल्ड कार्ड मिला था लेकिन अब वह पृथकवास पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!