PKL 2021-22: दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धा को 37 - 33 से शिकस्त दी, यू मुम्बा ने तेलुगु टाइटन्स को 48-38 से पराजित किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2022 16:15 IST2022-01-09T16:14:22+5:302022-01-09T16:15:31+5:30

PKL 2021-22: नवीन कुमार के चमकदार प्रदर्शन से दबंग दिल्ली ने शनिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में यूपी योद्धा को 37 - 33 से शिकस्त दी।

PKL 2021-22 Dabang Delhi beat UP Yoddha 37-33, U Mumba beat Telugu Titans 48-38 | PKL 2021-22: दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धा को 37 - 33 से शिकस्त दी, यू मुम्बा ने तेलुगु टाइटन्स को 48-38 से पराजित किया

नतीजे से दबंग दिल्ली अंक तालिका में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचने में सफल रही। 

Highlightsउत्तर प्रदेश की टीम के डिफेंडरों ने आक्रामक टैकल से नवीन कुमार को काफी परेशान किया।युवा रेडर ने फिर भी सुनिश्चित किया कि दिल्ली की टीम विजेता बने।यूपी योद्धा के लिये प्रदीप नरवाल और सुरेंदर गिल ने नौ नौ अंक जुटाये।

PKL 2021-22: नवीन कुमार के चमकदार प्रदर्शन से दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में यूपी योद्धा को 37 - 33 से शिकस्त दी जबकि यू मुम्बा ने तेलुगु टाइटन्स को 48 - 38 से पराजित किया।

उत्तर प्रदेश की टीम के डिफेंडरों ने अपने आक्रामक टैकल से नवीन कुमार को काफी परेशान किया लेकिन इस युवा रेडर ने फिर भी सुनिश्चित किया कि दिल्ली की टीम विजेता बने। यूपी योद्धा के लिये प्रदीप नरवाल और सुरेंदर गिल ने नौ नौ अंक जुटाये। लेकिन उनका दुर्भाग्य था कि नवीन कुमार ने अपनी टीम के लिये शानदार प्रदर्शन किया जिन्होंने 18 अंक जुटाये।

इस नतीजे से दबंग दिल्ली अंक तालिका में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचने में सफल रही। यूपी योद्धा की टीम पहले हाफ में 18-13 से आगे बनी हुई थी। दूसरे हाफ में नवीन ने कमाल का प्रदर्शन दिया और जब मैच में केवल पांच मिनट का खेल बचा था तब उनके सुपर 10 से दिल्ली की टीम ने तीन अंक की बढ़त हासिल कर ली थी।

इसके बाद दिल्ली ने यूपी योद्धा के रेडर को कोई मौका नहीं दिया और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। बाद में यू मुम्बा ने आल राउंड प्रदर्शन से तेलुगु टाइटन्स को पराजित किया। राइट कार्नर रिंकू ने यू मुम्बा के लिये हाई 5 (सात अंक) अंक जुटाये जबकि रेडर अभिषेक सिंह ने सुपर 10 (13 अंक) से प्रभावित किया। टाइटन्स के लिये अच्छा प्रदर्शन स्थानापन्न मोहम्मद शिहास का रहा जिन्होंने हाई 5 (5 टैकल अंक) जुटाये।

Web Title: PKL 2021-22 Dabang Delhi beat UP Yoddha 37-33, U Mumba beat Telugu Titans 48-38

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे