लाइव न्यूज़ :

पेशावर की क्वेटा पर 61 रन की बड़ी जीत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 10:42 IST

Open in App

अबुधाबी, 13 जून (एपी) दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर के अर्धशतक की मदद से पेशावर जाल्मी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 61 रन से करारी​ शिकस्त दी।

बायें हाथ के बल्लेबाज मिलर ने 46 गेंदों पर 73 रन बनाये। उन्हें निचले क्रम में वेस्टइंडीज के रॉवमैन पावेल (19 गेंदों पर 43) का अच्छा साथ मिला जिससे पेशावर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 197 रन बनाये। मिलर ने कामरान अकमल (59) के साथ तीसरे विकेट के लिये 125 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा था।

इसके जवाब में क्वेटा की टीम नौ विकेट पर 136 रन ही बना पायी। उसकी तरफ से कप्तान सरफराज अहमद ने सर्वाधिक 36 रन बनाये। पेशावर की तरफ से मोहम्मद इरफान ने तीन तथा उमैद आसिफ और कप्तान वहाब रियाज ने दो — दो विकेट लिये।

इस जीत से पेशावर तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया जबकि क्वेटा आखिरी स्थान पर बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!