लाइव न्यूज़ :

पदक विजेता खिलाड़ियों को फोटो खिंचवाते हुए 30 सेकेंड तक मास्क उतारने की स्वीकृति

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:26 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई तोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता खिलाड़ी अब तस्वीर खिंचवाते हुए अपनी मुस्कान बिखेर पाएंगे क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने रविवार को अपने नियमों में बदलाव करते हुए उन्हें पदक वितरण समारोह के दौरान 30 सेकेंड के लिए मास्क उतारने की स्वीकृति दी है।

कोविड-19 संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए आयोजकों ने खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों के लिए हर समय मास्क पहनना अनिवार्य किया था।

बदले हुए नियम के तहत खिलाड़ियों को संक्षिप्त समय के लिए मास्क उतारने की स्वीकृति है। यह नियम रविवार सुबह से लागू हुआ।

आईओसी ने बयान में कहा, ‘‘तोक्यो 2020 प्लेबुक्स को ध्यान में रखते हुए आज फैसला किया गया कि पदक वितरण समारोह के दौरान खिलाड़ियों को पोडियम पर शारीरिक दूरी के साथ बिना मास्क के 30 सेकेंड के लिए फोटो खिंचवाने की स्वीकृति होगी और स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी के स्थान पर वे मास्क के साथ समूह तस्वीर खिंचवा पाएंगे।’’

बयान के अनुसार, ‘‘विजय समारोह के नियमों को अपडेट किया गया है जिससे कि खिलाड़ी मीडिया के सामने तस्वीर खिंचवा पाएंगे जो उनके खेल करियर के एतिहासिक लम्हे के दौरान उनके चेहरे के हावभाव और भावनाओं को कैद कर पाएंगे। साथ ही सभी पदक विजेताओं की उपलब्धि का एक साथ जश्न मनाया जा सकेगा।’’

आयोजकों ने कोविड के समय में खेलों को सुरक्षित रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। खिलाड़ियों को ट्रे में पदक दिए जा रहे हैं और उन्हें स्वयं इन्हें अपने गले में डालना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!