मोनाको ग्रां प्री के शुरुआती सत्र में पेरेज पहले और हैमिल्टन पांचवें स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:59 IST2021-05-20T19:59:57+5:302021-05-20T19:59:57+5:30

Perez finished first and Hamilton finished fifth in the opening season of the Monaco Grand Prix | मोनाको ग्रां प्री के शुरुआती सत्र में पेरेज पहले और हैमिल्टन पांचवें स्थान पर रहे

मोनाको ग्रां प्री के शुरुआती सत्र में पेरेज पहले और हैमिल्टन पांचवें स्थान पर रहे

मोनाको, 20 मई (एपी) रेडबुल के ड्राइवर सर्जियो पेरेज ने गुरुवार को मोनाको ग्रां प्री के पहले अभ्यास सत्र के दौरान सबसे तेज समय निकाला।

पेरेज ने 3.4 किलोमीटर के सर्किट पर सबसे तेज लैप एक मिनट 12.49 सेकेंड में पूरा किया। फेरारी के चालक कार्लोस सेंज जूनियर दूसरे और पेरेज के साथी मैक्स वर्सटाप्पन तीसरे स्थान पर रहे।

अल्फा टॉरी के चालक पियरे गास्ली ने चौथा सबसे तेज समय निकाला जबकि एफवन चैंपियन लुईस हैमिल्टन पांचवें और मर्सीडीज के उनके साथी वलटारी वोटास छठे स्थान पर रहे।

हैमिल्टन अभी चालकों की संपूर्ण सूची में वर्सटाप्पन से 14 अंक आगे चल रहे हैं। वे चार रेस में पहले दो स्थानों पर रहे थे।

हैमिल्टन की निगाह शनिवार को अपने करियर में 101वीं बार पोल पोजीशन (सबसे आगे रहकर रेस शुरू करना) हासिल करने और रविवार को अपने करियर की 99वीं जीत दर्ज करने पर टिकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Perez finished first and Hamilton finished fifth in the opening season of the Monaco Grand Prix

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे