लाइव न्यूज़ :

पेंग शुआइ ने अखबार से कहा कि उसने कभी यौन उत्पीड़न की बात नहीं कही

By भाषा | Updated: December 20, 2021 11:39 IST

Open in App

बीजिंग, 20 दिसंबर (एपी) चीन की टेनिस स्टार पेंग शुआइ ने सिंगापुर के एक अखबार से कहा कि उसने कभी यौन उत्पीड़न की बात नहीं कही हालांकि नवंबर में उनके हवाले से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व शीर्ष नेता पर इस तरह का आरोप लगाया गया था ।

चीनी भाषा के अखबार लियान्हे जाओबाओ ने पेंग का एक वीडियो डाला है जो रविवार को शंघाई में लिया गया है । इसमें उन्होंने कहा कि वह बीजिंग में अपने घर पर ही रह रही है लेकिन बाहर आने जाने के लिये स्वतंत्र है ।

पेंग ने कहा ,‘‘ मैं कुछ महत्वपूर्ण बात कहना चाहती हूं । सबसे पहले तो यह कि मैने कभी नहीं लिखा कि किसी ने मेरा यौन उत्पीड़न किया है ।मैं यह बात साफ तौर पर कहना चाहती हूं ।’’

पत्रकार ने उनसे यह नहीं पूछा कि दो नवंबर की पोस्ट में उन्होंने ऐसे आरोप क्यो लगाये थे या उनका अकाउंट हैक हो गया था ।

अखबार ने कहा कि चार फरवरी से शुरू हो रहे बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के प्रचार के लिये पेंग का इंटरव्यू किया गया । वह उस समय एनबीए के पूर्व स्टार याओ मिंग और अन्य चीनी खिलाड़ियों के साथ स्कीइंग स्पर्धा देख रही थी ।

पूर्व उप प्रधानमंत्री झांग गाओली पर आरोप लगाने के बाद से पेंग गायब हैं । दुनिया भर में उनकी कुशलक्षेम को लेकर चिंता जताई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!