लाइव न्यूज़ :

पीसीआई ने तोक्यो पैरालंपिक के लिए 24 खिलाड़ियों का चयन किया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने शनिवार को 24 अगस्त से शुरू होने वाले तोक्यो पैरालिंपिक के लिए स्टार भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और ऊंची कूद एथलीट मरियाप्पन थंगावेलू की अगुवाई में 24 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा की।

झाझरिया और थंगावेलू ने 2016 के रियो पैरालिंपिक में क्रमशः एफ46 भाला फेंक और टी42 ऊंची कूद स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता था। उनके अलावा भारतीय पैरालंपिक दल में विश्व रिकॉर्ड धारक संदीप चौधरी और सुमित भी शामिल हैं।

पीसीआई की चयन समिति ने 29 और 30 जून को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय ट्रायल (परीक्षण) के बाद टीम का चयन किया। चयन बैठक की अध्यक्षता पीसीआई प्रमुख दीपा मलिक ने की।

विश्व पैरा एथलेटिक्स ने भारत को 24 स्थान प्रदान किए हैं जिसमें चार महिला एथलीट शामिल हैं।

समिति ने पुरुषों के एफ-57 भाला फेंक वर्ग में रंजीत भाटी को भी चुना, जो ट्रायल से पहले कम रैंकिंग के कारण योग्यता हासिल करने वाले एथलीटों की सूची में नहीं थे।

पीसीआई ने कहा, ‘‘उन्होंने हालांकि आखिरी चयन ट्रायल में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया और एक जुलाई (2021) को एमईएस (न्यूनतम प्रवेश मानक) रैंकिंग के अनुसार वह पाचवें स्थान पर हैं।’’

समिति ने संदीप संजय सरगर (भाला फेंक एफ-64) को भी रिजर्व एथलीट के रूप में रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!