पटनायक ने पांच खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया, 89 इंडोर हॉल की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: December 16, 2021 20:33 IST2021-12-16T20:33:42+5:302021-12-16T20:33:42+5:30

Patnaik inaugurates five sports facilities, laid foundation stone of 89 indoor halls | पटनायक ने पांच खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया, 89 इंडोर हॉल की आधारशिला रखी

पटनायक ने पांच खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया, 89 इंडोर हॉल की आधारशिला रखी

भुवनेश्वर, 16 दिसंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को पांच खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया और राज्य भर में 89 बहुउद्देशीय इंडोर हॉल की आधारशिला रखी।

जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया उनमें बीजू पटनायक भारोत्तोलन हॉल और कलिंग स्टेडियम में नया खेल छात्रावास, अंगुल और बारिपदा में तैराकी पूल और राउरकेला में इंडोर स्टेडियम शामिल है।

पटनायक ने यहां कलिंग स्टेडियम के दौरे के दौरान कहा, ‘‘ये खेल बुनियादी ढांचे कलिंग स्टेडियम को विभिन्न खेलों का प्रमुख स्थल बनाएंगे। ’’

एक अधिकारी ने बताया कि बहुउद्देशीय इंडोर हॉल के लिए सभी 89 स्थलों पर भूमि की पहचान की गई है और 87 स्थलों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई और 50 स्थलों पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने साथ ही कहा कि इंडोर स्टेडियम के 2022-23 तक काम शुरू करने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Patnaik inaugurates five sports facilities, laid foundation stone of 89 indoor halls

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे