लाइव न्यूज़ :

पटना पाइरेट्स ने पीकेएल में पुणेरी पल्टन को हराया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 21:52 IST

Open in App

बेंगलुरू, 28 दिसंबर तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने मंगलवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के आठवें सत्र के मुकाबले में पुणेरी पल्टन को आसानी से 38-26 से हरा दिया।

सचिन ने पटना पाइरेट्स की ओर से सुपर 10 (10 अंक) बनाया और टीम की सुनील (चार अंक), मोहम्मदरेजा चियानेह (तीन अंक) और सजिन सी (तीन अंक) की डिफेंस तिकड़ी ने उनका अच्छा साथ दिया।

युवा खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अच्छे रेडर की कमी पुणेरी पल्टन के लिए चिंता की बात है जिसे तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

सभी की नजरें पुणे के स्टार राहुल चौधरी पर थी लेकिन कोच अनूप कुमार ने पहले हाफ में ही उनकी जगह युवा मोहित गोयत को उतार दिया।

पटना की टीम पर मध्यांतर से छह मिनट पहले आल आउट का खतरा मंडरा रहा था लेकिन सजिन ने सुपर टैकल के साथ टीम को लय प्रदान की।

पटना की टीम मध्यांतर तक स्कोर 14-14 करने में सफल रही।

दूसरे हाफ में पटना की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!