Paris Olympic 2024: जापान ने अंकतालिका में मारी बाजी, भारत 1 मेडल के साथ इस पोजिशन पर
By आकाश चौरसिया | Updated: July 29, 2024 13:16 IST2024-07-29T12:58:41+5:302024-07-29T13:16:28+5:30
Paris Olympic 2024: जारी अंकतालिका में भारत 22वें स्थान पर है, जबकि जापान पहले, ऑस्ट्रेलिया दूसरे और अमेरिका तीसरी पोजिशन पर है। लेकिन गौरतलब है कि अमेरिका के पास अभी भी सबसे ज्यादा मेडल है।

फोटो क्रेडिट- एक्स
Paris Olympic 2024: भारत ने दूसरे दिन कांस्य पदक के साथ अंकतालिका में 22वीं पोजिशन हासिल कर ली है। हालांकि, इस बीच जापान इस सूची में टॉप पर बना हुआ है, क्योंकि 4 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर और एक कांस्य के साथ उसने अब तक कुल 7 पदक जीत लिए हैं। इसके बाद अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है, जो अभी तक 4 गोल्ड, 2 सिल्वर जीत चुका है और इसी के साथ कुल 6 पदक उसने नाम हो गए हैं।
वहीं, तीसरी पोजिशन पर अमेरिका है, जिसने अभी 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 कांस्य पदक जीते है। लेकिन कुल पदक के मामले में अमेरिका के 12 पदक हो गए हैं। अगर एक भी गोल्ड अमेरिका के नाम होता है तो वो लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएगा।
सूची में चौथे पायदान पर फ्रांस है, जिसने अभी तक तीन गोल्ड मेडल जीते, तीन सिल्वर पर कब्जा किया और 3 कांस्य पदक उसके पास है। फ्रांस के बाद रिप्बलिक ऑफ कोरिया का स्थान है, जिसने अब तक कुल 6 पदक जीते, जिसमें उसने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 कांस्य पदक जीता है।
चीन इस पोजिशन पर
चीन के पास कुल 6 पदक हैं और वो इसी के साथ छठे स्थान पर अडिग है, जिसमें उसके 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हैं, जबकि इटली का क्रम 7 है और उसने अब तक 1 गोल्ड पर कब्जा किया, 2 सिल्वर और तीन कांस्य पदक है। इसी के साथ इटली के पास कुल 6 पदक हैं।
10 मीटर में एयर राइफल में भारत
भारत की ओर से हरियाणा की मनु भाकर ने 10 मीटर एयर राइफल में बेहतरीन शॉर्ट लगाते हुए रविवार को देश के लिए पहला मेडल हासिल किया। हालांकि, उनका निशाना गोल्ड पर नहीं लगा और वो तीसरी पोजिश पर पहुंच गई, जिसके बाद उन्हें कांस्य से संतुष्ट होना पड़ा।