लाइव न्यूज़ :

पैरालंपियन निशानेबाज ने तोक्यो खेलों के लिये चयन न होने पर दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई पांच बार के पैरालंपियन निशानेबाज नरेश कुमार शर्मा ने आगामी तोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिये भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करने के एकल जज के आदेश के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील की है।

इस अपील पर मुख्य न्यायमूर्ति डी एन पटेल की अगुवाई वाली पीठ 30 जुलाई को सुनवाई करेगी।

एडवोकेट सत्यम सिंह और अमित कुमार शर्मा जरिये दायर की गयी याचिका में अर्जुन पुरस्कार विजेता पैरालंपियन ने कहा कि एकल जज का आदेश उचित परिप्रेक्ष्य में तथ्यों पर विचार करने में विफल रहा और यह जानते हुए भी कि पीसीआई ने पैरालंपिक निशानेबाजी टीम के चयन के लिये मानदंडों का उल्लंघन किया है, उन्हें राहत देने से इन्कार कर दिया।

अपील में कहा गया है कि तोक्यो पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे और अब भी पीसीआई को निर्देश दिया जा सकता है जिससे वह आर7 निशानेबाजी स्पर्धा के लिये शर्मा का नाम भेज सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!