लाइव न्यूज़ :

पैरा निशानेबाज सिंघराज ने स्वर्ण पदक जीता, नरवाल चौथे स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: March 21, 2021 15:50 IST

Open in App

अल ऐन (संयुक्त अरब अमीरात), 21 मार्च भारत के सिंघराज ने यहां अल ऐन 2021 विश्व निशानेबाजी पैरा स्पोर्ट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने पी1 पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एचएच1 फाइनल्स में शीर्ष स्थान हासिल किया।

सिडनी 2019 विश्व चैम्पियनशिप पदकधारी सिंघराज ने रियो 2016 कांस्य पदक विजेता सर्वर इब्रागिमोव को 2.8 अंक से पीछे छोड़ा। फाइनल स्कोर 236.8-234 रहा। इब्रागिमोव फाइनल सीरीज से पहले महज 0.1 अंक से आगे चल रहे थे।

फाइनल सीरीज में भारतीय निशानेबाज ने 9.9 और 10.4 का निशाना लगाया जबकि उज्बेकिस्तान के निशानेबाज ने 9.5 और 7.9 अंक से रजत पदक जीता।

तुर्की के पूर्व पैरालंपिक चैम्पियन मुहरेम कोहरान यामाक ने 214.4 अंक से कांस्य पदक हासिल किया।

विश्व चैम्पियनशिप के पदक विजेता मनीष नरवाल को 194.3 अंक से चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

पी3 मिश्रित 25 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में कांस्य पदक जीतने वाले राहुल जाखड़ आठवें स्थान पर रहे।

सिंघराज ने कहा, ‘‘मैं लंबे समय बाद यह स्वर्ण जीतकर काफी खुश हूं। इस विश्व कप से पहले मुझे पूरा भरोसा था कि मैं यहां अच्छा नतीजा हासिल करूंगा क्योंकि मैंने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान काफी कड़ा अभ्यास किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!