लाइव न्यूज़ :

पैरा एथलीट विनोद कुमार कोविड-19 से संक्रमित, बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: March 6, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च भारतीय पैरा-एथलीट विनोद कुमार कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गये हैं जिन्हें एहतियात के तौर पर बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने शनिवार को यह जानकारी दी। विनोद ने हाल में दुबई में आयोजित फाजा विश्व पैरा एथलीट ग्रां प्री में कांस्य पदक जीता था।

साइ के बयान के मुताबिक, ‘‘ विनोद उन चार लोगों (तीन एथलीट और एक सहयोगी सदस्य) के समूह में शामिल थे, जो 23 और 24 फरवरी को साइ के बेंगलुरु परिसर में पैरा-एथलेटिक्स के राष्ट्रीय शिविर के लिए पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद वे सात दिनों के लिए पृथकवास पर चले गये थे।’’

बयान में बताया गया, ‘‘ साइ द्वारा स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत छठे दिन उनका आरटी-पीसीआर जांच किया गया।’’

इससे पहले साइ बेंगलुरु परिसर में ऊंची कूद के पैरा खिलाड़ी निषाद कुमार भी इस वायरस से संक्रमित पाये गये थे जिसके बाद उनके संपर्क में आये सभी एथलीटों को सात दिनों के लिए पृथकवास पर रखा गया था।

साइ ने बताया, ‘‘ पृथकवास अवधि के खत्म होने के बाद जांच में विनोद कोविड-19 पॉजिटिव मिले।

विनोट ने पुरुषों के एफ52 चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) में तोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए कोटा हासिल किया है।

साइ ने कहा, ‘‘ विनोद को आगे के उपचार और निगरानी के लिए एहतियात के तौर पर ‘एसएस स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी’ अस्पताल ले जाया गया है। दूसरी ओर, निषाद कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। उन्हें सात दिनों तक पृथकवास पर रहने की सलाह दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!