लाइव न्यूज़ :

टीम के भीतर अभ्यास मैच में पंत का शतक, शुभमन के 85 रन

By भाषा | Updated: June 12, 2021 21:03 IST

Open in App

साउथम्पटन, 12 जून विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले भारतीय टीम के भीतर आपस में खेले गए अभ्यास मैच में ऋषभ पंत ने नाबाद शतक जमाया जबकि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 85 रन की पारी खेली ।

दो टीमों की कप्तानी विराट कोहली और केएल राहुल ने की । एक टीम में सारे बल्लेबाज और दूसरी में नियमित गेंदबाजों के साथ राहुल, रिधिमान साहा और हनुमा विहारी थे ।

पंत ने 94 गेंद में नाबाद 121 रन बनाये । वहीं रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए गिल ने 135 गेंद में 85 रन की पारी खेली । समझा जाता है कि आउट होने के बाद भी बल्लेबाजों को खेलने के कई मौके दिये गए ।

अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने 36 रन देकर कोहली की टीम के तीन बल्लेबाजों को आउट किया ।

दूसरे दिन बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो फुटेज में कप्तान कोहली लंबे समय बाद गेंदबाजी करते दिखे जिन्होंने राहुल को गेंद डाली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!