लाइव न्यूज़ :

बायीं कोहनी में चोट के बाद स्कैन के लिये गए पंत, साहा करेंगे विकेटकीपिंग

By भाषा | Updated: January 9, 2021 10:53 IST

Open in App

सिडनी, नौ जनवरी भारतीय टीम को शनिवार को झटका लगा जब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कोहनी में चोट लग गई जिसकी वजह से वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां जारी तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं ।

आईसीसी नियमों के तहत रिजर्व विकेटकीपर रिधिमान साहा ने उनकी जगह ली । पंत को स्कैन के लिये ले जाया गया ।

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ ऋषभ पंत को शनिवार को बल्लेबाजी के दौरान बायीं कोहनी में चोट लगी । उन्हें स्कैन के लिये ले जाया गया है ।’’

पंत को पैट कमिंस की शॉर्ट गेंद पर पूल शॉट खेलते समय चोट लगी । वह पट्टी बांधकर दोबारा मैदान पर लौटे लेकिन उस तेजी से रन नहीं बना सके ।जोश हेजलवुड की गेंद पर वह विकेट के पीछे कैच देकर लौटे ।

हरफनमौला रविंद्र जडेजा को भी गेंदबाजी वाले हाथ में शॉर्ट गेंद लगी और मैदान पर उपचार कराना पड़ा । यह देखना होगा कि वह गेंदबाजी कर पाते हैं या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!