लाइव न्यूज़ :

पंकज आडवाणी ने जीता 11वां राष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिताब

By भाषा | Updated: December 21, 2021 12:42 IST

Open in App

भोपाल, 21 दिसंबर देश के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अपने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिताब का बचाव करते हुए सोमवार को  ध्रुव सितवाला को यहां नौ गेम के फाइनल में 5-2 से हराकर 11वीं बार चैम्पियन बनें।

सोमवार की देर शाम सितवाला के 64 और 42 के स्कोर के बाद आडवाणी ने 56 और 46 के स्कोर के साथ शुरुआती दो गेम के बाद स्कोर 1-1 कर दिया।

सितवाला ने तीसरे गेम में 84 के स्कोर के साथ एक बार भी बढ़त कायम कर ली। वह चौथे गेम को 101 के स्कोर के साथ अपने नाम करने के करीब पहुंच गये थे लेकिन एक चूक ने आडवाणी को वापसी का मौका दिया जिन्होंने 127 का ब्रेक बनाया। शुरुआती चार गेम के बाद स्कोर 2-2 की बराबरी पर था।

आडवाणी ने इसके बाद लगातार दो गेम में 150 के एक समान के स्कोर के साथ अपनी बढ़त 4-2 कर ली।

सितवाला ने हालांकि हार नहीं मानी और कौशल तथा धैर्य का शानदार प्रदर्शन करते हुए  134 का स्कोर किया। वह हालांकि इसके बाद लय जारी नहीं रख सके और आडवाणी को वापसी का मौका मिल गया। आडवाणी ने 148 के ब्रेक के साथ यह गेम और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!