लाइव न्यूज़ :

पंकज, आदित्य और एमी उलटफेर का शिकार होकर बाहर

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:22 IST

Open in App

भोपाल, दो दिसंबर खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल पंकज आडवाणी और आदित्य मेहता दोनों यहां राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप की पुरुष 6 रेड स्नूकर स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में हार के साथ उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

विश्व 6 रेड चैंपियन और गत चैंपियन 36 साल के आडवाणी को पीएसपीबी टीम के उनके साथी ध्वज हारिया ने 5-2 (60-05, 52-07, 45-06, 38-28, 04-60, 00-47, 49-11) से हराया।

पीएसपीबी के खिलाड़ियों के बीच हुए एक अन्य मुकाबले में 39 साल के बृजेश दमानी ने 36 साल के आदित्य मेहता को 5-2 (12-45, 75-14, 37-00, 24-32, 33-31, 37-04, 53-05) से शिकस्त दी।

स्थानीय दावेदार और गत चैंपियन मध्य प्रदेश की एमी कमानी को महिला 6 रेड स्नूकर के क्वार्टर फाइनल में करीबी मुकाबले में कर्नाटक की वर्षा संजीव के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!