लाइव न्यूज़ :

महामारी ने ओलंपिक से पहले टीम में आपसी रिश्ते प्रगाढ़ करने में मदद की : गुरजंत

By भाषा | Updated: May 14, 2021 13:35 IST

Open in App

बेंगलुरू, 14 मई भारतीय हॉकी टीम के स्ट्राइकर गुरजंत सिंह का मानना है कि पिछले एक साल के दौरान अधिकतर समय जैव सुरक्षित वातावरण में बिताने से खिलाड़ियों के बीच तोक्यो ओलंपिक से पहले रिश्ते काफी प्रगाढ़ हुए हैं।

गुरजंत ने अब तक भारत की तरफ से 47 मैच खेले हैं।

उन्होंने कहा, ''हम ​सभी पिछले एक साल से​ शिविर में हैं और मुझे नहीं लगता कि ​किसी अन्य टीम ने लॉकडाउन के दौरान इतना अधिक समय साथ में बिताया होगा। ''

गुरजंत ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह एक सकारात्मक पक्ष है कि हम सभी इतने लंबे समय से एक साथ हैं। ''

उन्होंने कहा कि टीम की निगाह आगामी ओलंपि​क पर टिकी है और वह एक इकाई के तौर पर काम कर रही है।

गुरजंत ने कहा, ''राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी हमने अभ्यास जारी रखा। हमने कड़ी मेहनत जारी रखी और इस दौरान एक दूसरे से संवाद बनाये रखा और एक साथ रहे। इससे हमारे बीच एक दूसरे को लेकर नैसर्गिक समझ पैदा हुई और इसी कारण टीम इकाई के तौर पर काम कर रही है। ''

उन्होंने कहा, ''यह यूरोप और अर्जेंटीना के हमारे सबसे सफल दौरे का एक बड़ा कारण है। हमारे अंदर बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की भूख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!