लाइव न्यूज़ :

सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान के रिजवान, मलिक को ‘हल्का फ्लू’

By भाषा | Updated: November 11, 2021 10:46 IST

Open in App

दुबई, 11 नवंबर पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक ‘हल्के फ्लू’ (सर्दी-जुकाम) से पीड़ित हैं और उनका गुरुवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेलना संदिग्ध है।

बुधवार को टीम के ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लेने वाले रिजवान और मलिक दोनों कोविड-19 परीक्षण में नेगेटिव आए हैं। टीम के बाकी सदस्य भी नियमित परीक्षण में नेगेटिव पाए गए हैं।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के खबर के अनुसार, ‘‘दोनों खिलाड़ियों का कोविड-19 परीक्षण हुआ है और दोनों नेगेटिव आए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम के बाकी सदस्य भी टूर्नामेंट के नियमित परीक्षण के दौरान नेगेटिव आए हैं जिसमें से एक परीक्षण दो दिन पहले हुआ था। ’’

खबर के अनुसार बुधवार सुबह रिजवान और मलिक जब उठे तो उन्हें ‘हल्का फ्लू और हल्का बुखार’ था और उन्हें शुरुआत में विलंब से अभ्यास में हिस्सा लेने की सलाह दी गई लेकिन बाद में इसमें हिस्सा नहीं लेने की स्वीकृति दे दी गई।

खबर के अनुसार, ‘‘पाकिस्तान गुरुवार के मैच में उनके हिस्सा लेने को लेकर अभी अधिक चिंतित नहीं है और सुबह उनकी स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाएगी।’’

अगर ये दोनों नहीं खेल पाते हैं तो पाकिस्तान के पास विकल्प मौजूद हैं। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद विकेटकीपर के रूप में रिजवान की जगह ले सकते हैं जबकि हैदर अली को मलिक की जगह मौका मिल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!