लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में पाकिस्तानी टीम को बायो-बबल में नहीं रहने से राहत: मसूद

By भाषा | Updated: December 10, 2020 22:31 IST

Open in App

ऑकलैंड, 10 दिसंबर पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि न्यूजीलैंड में दो सप्ताह तक पृथकवास में रहने के बाद इंग्लैंड दौरे की तरह बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) में नहीं रहना होगा।

पाकिस्तान के 53 सदस्यीय दल ने मंगलवार को अपना पृथकवास पूरा कर लिया और अब टीम के खिलाड़ी न्यूजीलैंड में कही भी जाने के लिए स्वतंत्र है। इंग्लैंड में टीम को पृथकवास के बाद भी छह सप्ताह तक बायो-बबल में रहना पड़ा था।

इस दौरे पर पाकिस्तान को तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के बाद दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भाग लेना है। यह दौरा हालांकि उस समय खटाई में पड़ता दिख रहा था जब 53 सदस्यीय पाकिस्तानी दल के आठ सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिले और जिसमें कुछ सदस्यों पर नियमों को तोडने का आरोप भी लगा।

न्यूजीलैंड ने कोविड-19 महामारी को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया है जबकि इंग्लैंड में अभी भी लोग इस वायरस के चपेट में आ रहे है।

मसूद ने कहा कि होटल में पृथकवास में रहना मुश्किल था लेकिन खिलाड़ियों को पता था कि इसके पूरा होने के बाद वह इस देश में कही जाने के लिए स्वतंत्र होंगे।

टेस्ट टीम के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘हम सब ने साथ मिलकर इस चुनौती से निपटने का फैसला किया। लगातार 14 दिनों तक होटल के कमरे में रहना आसान नहीं है। हमें इस बात से काफी रहत मिली कि यहां इंग्लैंड की तरह बायो बबल में नहीं रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!