लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी निशानेबाजी उस्मान चंद विश्व कप में बने आकर्षण का केंद्र

By भाषा | Updated: March 19, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च पाकिस्तान के एकमात्र निशानेबाज उस्मान चंद यहां स्टार सुसज्जित आईएसएसएफ विश्व कप में भाग ले रहे हैं और अपना पहला निशाना लगाने से पहले ही आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

स्कीट निशानेबाज चंद ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया जिसके बाद कुछ पत्रकारों ने उनसे बात की।

वह शनिवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन अपने पहले क्वालीफाइंग में हिस्सा लेंगे। यह निशानेबाज बीते समय में भी कई बार भारत आ चुका है, लेकिन ज्यादातर बिजनेस के उद्देश्य से और अब टूर्नामेंट में प्रभावित करने की उम्मीद लगाये है।

उन्होंने भारत की यात्रा के लिये वीजा मिलने के बाद इस दौरे के बारे में कहा, ‘‘भारत आने का अहसास हमेशा शानदार होता है और मैं यहां कई हिस्सों में जा चुका हूं लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसा नहीं हो सका है। ’’

छत्तीस वर्षीय चंद 2016 रियो ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाइंग से चूक चुके हैं लेकिन इंडोनेशिया में 2018 एशियाई खेलों में पांचवें स्थान पर रहे थे।

चंद के आने से दो साल पहले दो पाकिस्तानी निशानेबाजों को फरवरी 2019 में विश्व कप में भारत की यात्रा का वीजा देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने उस टूर्नामेंट में रैपिड फायर स्पर्धा से क्वालीफिकेशन दर्जा ही हटा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!