लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने ‘डेथ ओवरों’ में शानदार गेंदबाजी की : विलियमसन

By भाषा | Updated: October 27, 2021 11:29 IST

Open in App

शारजाह, 27 अक्टूबर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के ‘बेहतरीन’ प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘डेथ ओवरों’ में उनका प्रदर्शन उच्च स्तर का था।

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप दो मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 134 रन ही बनाने दिये और फिर 18.4 ओवर में पांच विकेट से जीत दर्ज की। यह उसकी लगातार दूसरी जीत है।

तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 22 रन देकर चार विकेट लिये जबकि स्पिनर इमाद वसीम और शादाब खान ने बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर अंकुश लगाकर अपना योगदान दिया।

विलियमसन ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हम अपनी रणनीति के अनुसार नहीं खेल पाये और अगर हम विरोधी टीम पर गौर करें तो डेथ ओवरों में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और हमें मौका नहीं दिया। उनकी गेंदबाजी उच्च स्तर की थी। हमें इस हार से कुछ सबक लेकर आगे बढ़ना होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिलता है लेकिन पाकिस्तान ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया तथा मुश्किल विकेट पर अच्छी तरह से मैच का अंत किया।’’

विलियमसन ने कहा, ‘‘उनके गेंदबाजों ने आज शानदार प्रदर्शन किया जैसा कि उन्होंने पहले मैच (भारत के खिलाफ) में किया था और उनसे ऐसी उम्मीद थी। वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’’

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। शाहीन शाह अफरीदी ने भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोर कर उसे दबाव में ला दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!