लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को हराया

By भाषा | Updated: August 1, 2021 07:09 IST

Open in App

प्रोविडेंस (गयाना), एक अगस्त (एपी) निकोलस पूरन की आतिशी बल्लेबाजी के बावजूद वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने सात रन से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 1 . 0 से बढत बना ली ।

बायें हाथ के बल्लेबाज पूरन ने छह छक्कों और चार चौकों समेत 33 गेंद में नाबाद 62 रन बनाकर वेस्टइंडीज को चार विकेट पर 150 रन तक पहुंचाया ।

इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 157 रन बनाये थे । कप्तान बाबर आजम ने 51 और मोहम्मद रिजवान ने 46 रन का योगदान दिया ।

वेस्टइंडीज के लिये जैसन होल्डर ने 26 रन देकर चार विकेट लिये । वहीं ड्वेन ब्रावो ने मोहम्मद हफीज और फखर जमां को लगातार दो गेंदों पर आउट किया । पाकिस्तान ने आखिरी चार ओवरों में छह विकेट गंवाये ।

जवाब में वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज मोहम्मद हफीज की स्पिन गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके जिन्होंने चार ओवर में सिर्फ छह रन देकर एक विकेट लिया । वेस्टइंडीज के एविन लुईस 33 गेंद में 35 रन बनाकर चोट के कारण बाहर हो गए । उस समय वेस्टइंडीज को छह ओवर में 82 रन की जरूरत थी ।

कीरोन पोलार्ड जहां तेजी से रन नहीं बना सके, वहीं पूरन ने अच्छे स्ट्रोक्स लगाये । इसके बावजूद टीम को जीत नहीं दिला सके ।

बारबाडोस में पहला वनडे बारिश के कारण नहीं हो सका था । अगले दो मैच रविवार और मंगलवार को गयाना में ही होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!