लाइव न्यूज़ :

पेस की निगाह रिकार्ड आठवें ओलंपिक खेलों पर

By भाषा | Updated: December 11, 2020 20:19 IST

Open in App

कोलकाता, 11 दिसंबर भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने शुक्रवार को कहा कि वह रिकार्ड आठवें ओलंपिक खेलों में भाग लेना चाहते हैं और अगले साल तोक्यो में होने वाले खेलों में हिस्सा लेने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

पिछले साल क्रिसमस पर पेस ने कहा था कि 2020 उनका अंतिम सत्र होगा जिसमें तोक्यो ओलंपिक का आयोजन भी शामिल था।

पेस ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि हमें इतनी बड़ी महामारी का सामना करना होगा। इससे हम सभी को आत्ममंथन करना पड़ रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इस लंबे विश्राम के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा है। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि मैं शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तौर पर तैयार रहूंगा। मेरे लिये यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि भारत का नाम इतिहास की पुस्तकों में बना रहे और यही कारण है कि मैं 30 वर्षों से खेल रहा हूं।’’

पेस अगले साल 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक तक 48 साल के हो जाएंगे लेकिन उन्होंने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे नाम पर पहले ही सात ओलंपिक में खेलने का रिकार्ड और मेरी प्रेरणा है कि क्या मैं इसे आठ ओलंपिक तक ले जा सकता हूं। मेरा विश्वास है कि टेनिस में सर्वाधिक ओलंपिक में खेलने के रिकार्ड में भारत का नाम हमेशा दर्ज रहेगा।’’

अटलांटा ओलंपिक 1996 में एकल में कांस्य पदक जीतने वाले पेस ने कहा कि वह एक और पदक जीतने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। यह केवल भागीदारी से जुड़ा नहीं है। आप मुझे जानते हैं। अगर मैं ओलंपिक में जा रहा हूं तो जीतने के लिये जा रहा हूं केवल नंबर बढ़ाने के लिये नहीं। उम्र केवल एक संख्या है। टेनिस की गेंद इंसान की उम्र नहीं जानती। वह शक्ति और कौशल जानती है। यह मायने रखता है। ’’

पेस से पूछा गया कि वह दिविज शरण या रोहन बोपन्ना में से किसे ओलंपिक में अपना जोड़ीदार बनाना चाहेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक ओलंपिक की बात है तो फिर मैं किस जोड़ीदार के साथ खेलू, जब तक भारत के रिकार्ड की बात है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। ’’

पेस ने कहा कि उन्हें रोहन, दिविज या मिश्रित युगल में अंकिता रैना के साथ खेलने में कोई परेशानी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे कि पूर्व में मैं महेश (भूपति), रोहन और सानिया (मिर्जा) के साथ ओलंपिक में खेला हूं। मैंने जो कुछ किया वह अपने तिरंगा के लिये किया है अपने देश के लिये किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!