लाइव न्यूज़ :

पडीक्कल शानदार प्रतिभा है : ब्रायन लारा

By भाषा | Updated: April 17, 2021 14:54 IST

Open in App

मुंबई, 17 अप्रैल महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि देवदत्त पडीक्कल को कुछ तकनीकी चीजों में सुधार करने की जरूरत है लेकिन उन्हें भरोसा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का यह बायें हाथ का खिलाड़ी इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन करेगा।

पिछली आईपीएल की खोज पडीक्कल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये पांच अर्धशतकों से 474 रन बनाये थे।

इस साल यह सलामी बल्लेबाज टीम के शुरूआती मुकाबले में नहीं खेल सका क्योंकि वह कोविड-19 वायरस से उबर रहा था। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पहले मैच में उन्होंने 11 रन बनाये।

लारा ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘सलेक्ट डगआउट लाइव फीड’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘वह (पडीक्कल) बहुत शानदार प्रतिभा है। पिछले साल उसने पांच अर्धशतक बनाये थे, उसने अच्छी बल्लेबाजी की, उसने विराट कोहली के साथ अच्छी भागीदारी की थी। ’’

उन्हें उम्मीद है कि पडीक्कल ने पिछले पांच महीनों में अपने खेल पर काम किया होगा और सभी को उनमें सुधार देखने को मिलेगा। वह कर्नाटक की ओर से विजय हजारे ट्राफी में 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

लारा ने कहा, ‘‘कुछ चीजों में सुधार करना होगा। मुझे उम्मीद है कि उसने ब्रेक में ऐसा किया होगा और इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!