लाइव न्यूज़ :

नीरज के स्वर्ण जीतने के कारनामे से अभिभूत हूं: बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ बार्टोनीट्ज

By भाषा | Updated: August 8, 2021 14:20 IST

Open in App

तोक्यो, आठ अगस्त स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ डॉ. क्लॉस बार्टोनीट्ज ने रविवार को कहा कि इस खेल में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए किये गये अपने शिष्य के कारनामे से वह अभिभूत हैं।

  बार्टोनीट्ज 2019 में चोपड़ा से जुड़े थे, जब यह खिलाड़ी अपने भाला फेंकने वाले दाहिने हाथ में आर्थोस्कोपिक सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहा था।  

अखिल भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से जारी संक्षिप्त वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभिभूत हूं कि नीरज कांस्य या रजत नहीं बल्कि स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा और वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक खिलाड़ी बन गया।’’

जर्मनी के बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ ने कहा, ‘‘ यह एएफआई और भारत में एथलेटिक्स में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है।’’

इस 23 साल के खिलाड़ी ने शनिवार को भाला फेंक में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ इतिहास रच दिया। वह ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा में पदक जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी है।

नीरज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक में  व्यक्तिगत  स्वर्ण पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!